कुछ बातें मेरे बचपन की..
कुछ यादें तेरे बचपन की..
कुछ बचपन सा था बस गुज़र गया..
कुछ खुशियां थीं जो याद रहीं..
कुछ गम भी थे जो भूल गए..
कुछ शख्स जो दिल में बस गए..
कुछ लोग भी हमसे पीछे छूट गये..
अब लौट के कब फ़िर आयेंगे..
कुछ लम्हे थे जो बीत गये..
कुछ किस्से अभी भी बनने हैं..
कुछ कहानी अभी भी बाकी है..
कुछ बातें मेरे बचपन की..
कुछ यादें तेरे बचपन की..
